3 जून 2013 - 19:30
हिज़बुल्लाह के हाथों आतंकवादियों की ज़बरदस्त पराजय।

कल सीरिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन जिब्हतुन्नसरा के दसियों आतंकवादियों को बअलबक शहर के बक़ा क्षेत्र में हिज़बुल्लाह से ज़बरदस्त पराजय का सामना करना पड़ा।

अहलेबैत (अ.) न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार कल सीरिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन जिब्हतुन्नसरा के दसियों आतंकवादियों को बअलबक शहर के बक़ा क्षेत्र में हिज़बुल्लाह से ज़बरदस्त पराजय का सामना करना पड़ा। आतंकवादी संगठन रात में बअलबक शहर की ऊँचाई पर स्थित पहाड़ी बक़ा पर क़ब्ज़ा करना चाहता था। लेबनानी सूत्रों के अनुसार यह आतंकवादी संगठन बक़ा की पहाड़ी पर राकेट स्थापित कर के लेबनान पर हमला करना चाहते था कि हिज़बुल्लाह के जवानों नें उन्हें मुँह तोड़ जवाब दिया और ज़बरदस्त पराजय का सामना करने और पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। उधर सीरिया की सेना भी आतंकवादियों को बार बार हार का मज़ा चखा रही है। सूचना के अनुसार सीरिया की सेना के साथ आतंकवादियों की विभिन्न झड़पों में आतंकवादियों के एक कमाण्डर अब्दुल हादी मीज़ा नाज़ी समेत 28 लोग मारे गए हैं।